Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ागांव भरौटी में डीसीएम-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 8 घायल; 4 की हालत गंभीर

Author Image
Written by
Azhan Alam

घोसी,मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव भरौटी में गुरुवार की भोर में मुख्य मार्ग पर डीसीएम और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में स्टॉल लगाने के लिए लठवा कादीपुरा निवासी बबलू, अभय, सुरेंद्र, तेजबहादुर, विशाल, राजेश, घोसी नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के पास निवासी राजेश चौरसिया और पिकअप चालक जयनारायन (निवासी सरवरपुर भटौली) बुधवार शाम को गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गुरुवार भोर में सभी रिजर्व पिकअप से वापस घोसी लौट रहे थे।

इसी दौरान बड़ागांव भारोटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम से उनकी पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp