Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, पुलिस ने निकाला रूट मार्च

Author Image
Written by
हारून खान

एनसीसी छात्राओं ने साझा किए अपने लक्ष्य, सीओ ने नियमों का पालन कर मंजिल हासिल करने के लिए किया प्रेरित

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना, शारदीय नवरात्र के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को मोहम्मदाबाद गोहना में पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा, पुलिस बल और मिशन शक्ति टीम ने एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूल की छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही कस्बे में रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

कार्यक्रम से पहले कोतवाली कार्यालय में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज से आई एनसीसी की छात्राओं के साथ संवाद किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए सेना और पुलिस विभाग में अधिकारी बनने की इच्छा जताई। कुछ छात्राओं ने आर्मी में जाने, तो कुछ ने सब-इंस्पेक्टर बनने को अपना लक्ष्य बताया।

क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन, नियमों का पालन और निरंतर प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने उद्देश्य के प्रति सजग रहने तथा जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद पुलिस टीम ने कस्बे में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और सतर्क रहने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा, महिला उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

<span class=मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, पुलिस ने निकाला रूट मार्च">
आज फोकस में

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, पुलिस ने निकाला रूट मार्च

साइबर ठगी का शिकार पीड़िता को राजघाट पुलिस ने लौटाए 7,800 रुपये
आज फोकस में

साइबर ठगी का शिकार पीड़िता को राजघाट पुलिस ने लौटाए 7,800 रुपये

*रख-रखाव कार्य के चलते कल 11 बजे से चार घंटे बिजली रहेगी बाधित*
आज फोकस में

*रख-रखाव कार्य के चलते कल 11 बजे से चार घंटे बिजली रहेगी बाधित*

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मिले विनय चतुर्वेदी, संगठन और चुनाव तैयारियों पर चर्चा
आज फोकस में

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मिले विनय चतुर्वेदी, संगठन और चुनाव तैयारियों पर चर्चा

जागेश्वर पासी चौराहा होते हुए 4.230 किमी मार्ग, 245.44 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा कार्य
आज फोकस में

जागेश्वर पासी चौराहा होते हुए 4.230 किमी मार्ग, 245.44 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा कार्य

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंप आयुष चिकित्सकों ने उठाई मानदेय विसंगति दूर करने की मांग
आज फोकस में

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंप आयुष चिकित्सकों ने उठाई मानदेय विसंगति दूर करने की मांग

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp