Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

109 छात्रों ने पास कर रचा इतिहास, आस्था बनी टॉपर, ₹25 हजार इनाम की घोषणा

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

109 छात्रों ने पास कर रचा इति हास,  आस्था बनी टॉपर, ₹2.5 लाख इनाम की घोषणमुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष हाई स्कूल में 100% परिणाम हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। परीक्षा में कुल 109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और सभी सफल रहे।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन हुआ है।
विद्यालय की टॉपर छात्रा आस्था सिंह, जिसने 95% अंक प्राप्त किए हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से कठिन विषय भी सरल हो गए, जिससे यह सफलता संभव हो सकी।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों को माला पहनाकर उनके प्रति आभार प्रकट किया।
इसी क्रम में प्रबंधक पंकज सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक इनाम राशि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 25 छात्रों को कुल लगभग ₹2.5 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत 95% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25,000 की विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ₹10,000 से ₹15,000 तक का पुरस्कार दिया जाएगा।
विद्यालय की टॉपर आस्था सिंह को ₹25,000 की विशेष इनाम राशि देने की घोषणा की गई है। प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता और सम्मान समारोह से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp