Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्ध आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्ध आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्वर्गीय तपेश्वर राम कल्याण समिति द्वारा संचालित इस वृद्ध आश्रम के प्रबंधक लक्षीराम प्रसाद से उन्होंने वृद्ध आश्रम पर की गई व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित वृद्धि जनों से भी वहां पर मिलने वाली सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही रसोई घर एवं औषधालय का भी निरीक्षण किया।वृद्ध आश्रम में कुल नामांकित 116 वृद्ध जनों के सापेक्ष 83 वृद्धजन मौके पर मिले। जिलाधिकारी ने वृद्ध आश्रम के प्रबंधक को एक माह की ऑनलाइन उपस्थिति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समस्त वृद्ध जनों का नियमित मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही औषधालय में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।उन्होंने प्रबंधक से मीनू के हिसाब से समय से नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही साथ पूरे वृद्ध आश्रम परिसर की साफ सफाई के अलावा शौचायलयों की नियमित साफ सफाई करने को भी कहा। गर्मी के दृष्टिगत उन्होंने जगह-जगह पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरकार द्वारा वृद्ध जनों हेतु संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं,जैसे 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने, वृद्धा पेंशन दिलाने, दिव्यांग जनों हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने आदि सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी श्री उमेश चंद तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp