Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत खुरहट में लगाई चौपाल,फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का जाना हाल

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत खुरहट के प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना से ली। ग्राम पंचायत में अभी भी कुछ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री न होने पर उन्होंने अगले कुछ दिनों के अंदर समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने उनके विभाग में चलाई जा रही योजनाओं से ग्राम वासियों को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित पात्र लोगों की सूची तैयार कर तत्काल उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी से धारा 24 (पैमाइश)धारा 116 (कुर्रा बटवारा) एवं धारा 34 (नामांतरण) में लंबित वादों के निस्तारण हेतु कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा लगाए जाने वाली रिपोर्ट की प्रगति की भी जानकारी ली। ग्राम पंचायत में राजस्व वादो के विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट लगाने की पेंडेंसी ज्यादा पाई गई। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त कानूनगो एवं लेखपालों द्वारा किए जा रहे कार्यों को आधार मानकर ही उनकी वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि तैयार करने के निर्देश दिए।

जिन कानूनगो एवं लेखपालों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि ठीक नहीं पाई जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई चेतावनी भी जिलाधिकारी द्वारा दी गई। इसके अलावा उन्होंने कानूनगो एवं लेखपालों के पोस्टिंग एवं ट्रांसफर हेतु उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को आधार बनाने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओं के निस्तारण में कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा जांच आख्या समय सीमा के अंदर नहीं लगाने के कारण वादों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है,जिसके कारण राजस्व संहिता के विभिन्न धाराओं के निस्तारण में पेंडेंसी ज्यादा है। इस दौरान उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp