Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नीट परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, मुहम्मदाबाद गोहना में बने दो केंद्र

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

ब्यूरो :- राजीव शर्मा

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : रविवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जनपद में प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मऊ जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मुहम्मदाबाद गोहना में दो प्रमुख केंद्र निर्धारित किए गए हैं।स्थानीय स्तर पर टाउन इंटर कॉलेज एवं संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को दोनों संस्थानों के प्राचार्यों ने बैठक कर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराने की रूपरेखा तैयार की। टाउन इंटर कॉलेज में 23 कक्षों में कुल 552 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि संत गणिनाथ पीजी कॉलेज में 20 कमरों में 480 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे परीक्षा की निगरानी सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जबकि अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया है।

संत गणिनाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रहलाद कुमार सरोज एवं टाउन इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp