Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दम तोड़ रहा नक्सलवाद, पश्चिम सिंहभूम में कोबरा 209 का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में एरिया कमांडर ढेर, भारी हथियार बरामद

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोबरा 209 बटालियन ने मुठभेड़ में एक एरिया कमांडर को मार गिराया, साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

पश्चिम सिंहभूम (झारखंड)। टोंटो थाना क्षेत्र के रोटगुटू इलाके में कोबरा 209 बटालियन द्वारा चलाए गए विशेष नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। 29 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक चले इस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और कोबरा कमांडोज के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक कुख्यात नक्सली अमृत पूर्ति उर्फ इजराइल पूर्ति का शव बरामद किया, जो एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था।
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, कई आईईडी तथा भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया है। राहत की बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई में किसी भी सुरक्षा कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिसे ऑपरेशन की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गौरतलब है कि कोबरा (Commando Battalion for Resolute Action) केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक विशेष और अत्याधुनिक इकाई है, जो देश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई के लिए जानी जाती है। इस सफलता से क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा बलों का मनोबल भी बढ़ा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp