
ब्यूरो रिपोर्ट राजीव शर्मा
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में
आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए सिंचाई विभाग ने शनिवार को प्रधानपुर सरया गांव में प्रगति पदयात्रा, चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुहम्मदाबाद शहर सुरक्षा बांध से संबंधित बाढ़ सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बांध की वर्तमान स्थिति, कटान की आशंकाओं और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। सरकार बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए पहले से तैयारी कर रही है और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शासन और आमजन के बीच समन्वय मजबूत होने से विकास योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद ने बांध की सुरक्षा और संभावित कटान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने स्थानीय समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह देते हुए कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में समितियां महत्वपूर्ण कड़ी साबित होती हैं।
बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी दी और समिति के सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवर अभियंता इमरान ने की।
इस अवसर पर सहायक अभियंता संजय मैत्रेय, सहायक अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र वर्मा, जेई संदीप चौहान, बृजेश कुमार यादव, सतीश चंद्र, बलराम, अजय, जयराम पाल, रणविजय समेत विभागीय अधिकारी, समिति सदस्य और क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


बाढ़ सुरक्षा को लेकर प्रशासन








