
मऊ जनपद के अलीनगर निवासी राजेश प्रजापति के पुत्र यशराज प्रजापति ने प्रथम प्रयास में ही NEET ug 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 1943 हासिल की।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में नर्सरी से लेकर 2 तक आर एस एस पब्लिक स्कूल से प्राप्त किए, 3 से 8 तक की पढ़ाई सेंट्रल पब्लिक स्कूल ,हाईस्कूल की पढ़ाई लिटिल फ्लॉवर चिल्ड्रेन स्कूल से तथा इंटरमीडिएट एस.वी. चिल्ड्रेन स्कूल मधुबन मऊ से पूरी किए।
उनके पिता राजेश प्रजापति अलीनगर में सिलाई का काम करते हैं, सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उनके माता-पिता ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।
यशराज ने अपनी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से NEET जैसी कठिन परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर यह साबित किया कि दृढ़ संकल्प के सामने आर्थिक कठिनाइयाँ भी छोटी पड़ जाती हैं।
यशराज का प्रदर्शन सभी विषयों में अत्यंत उत्कृष्ट रहा। उन्होंने जीवविज्ञान में 92.0453824 पर्सेंट ,भौतिकी में 99.0907023 परसेंट,रसायन विज्ञान में 99.1601559 प्राप्त किए।
यह परिणाम उनकी निरंतर मेहनत , अनुशासित और तैयारी के लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
यशराज का शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहा है । उन्होंने कक्षा 10 वीं में 95 प्रतिशत और 12 वीं में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अब प्रथम प्रयास में ही NEET ug 2026 में जैसे देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा को एक बार फिर साबित कर दिया है।
इस उपलब्धि से परिवार मित्रों शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। जिले के चिकित्सकों सामाजिक संगठन एवं नागरिकों ने यशराज को शुभकामनाएं देते हुए उनसे उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यशराज की सफलता पर उनके बड़े चाचा संजय प्रजापति एवं छोटे चाचा अनिल प्रजापति ने कहा कि यह उपलब्धि उनके भतीजे का निरंतर मेहनत अनुशासित दिनचर्या, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग का प्रमाण है ।
उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
यशराज की यह सफलता मऊ जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
प्रथम प्रयास में ही राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है ।
उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों को अपने सपने को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा ।


प्रथम प्रयास में ही neet









