
Written by
Sahabuddin Hashmi
सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ गोरखपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बेलीपार पुलिस ने “ऑपरेशन एंटी चीयर्स” के तहत सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले 14 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में थाना बेलीपार पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब का सेवन कर रहे कुल 14 व्यक्तियों को पकड़ा, जिनके विरुद्ध धारा 292 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।











