Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा और एंबुलेंस सेवाओं में सुधार पर जोर

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

गोरखपुर। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को मंडलीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। खराब इंडिकेटरों पर अधिकारियों द्वारा संतोषजनक कारण न बताए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने आगामी बैठक से पहले सभी इंडिकेटरों में सुधार करने तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने योजनाओं की रिपोर्ट में वास्तविक और अद्यतन आंकड़े प्रस्तुत करने को कहा। चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मांग, आपूर्ति और वितरण की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। पिछले वर्ष की तुलना में ओपीडी में आई कमी पर उन्होंने वास्तविक कारणों की जांच कर सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा।

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने और जननी सुरक्षा योजना में लंबित प्रोत्साहन राशि का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एनआरसी में कुपोषित बच्चों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार और पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा 102/108 एंबुलेंस सेवाएं गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp