Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुहम्मदाबाद गोहना कोलवाली के बरडीहा के पास गिरकर बुजुर्ग की मौत, शव पोस्टमार्टम हाउस भेज कर जांच में जुटी पुलिस

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत क्षेत्र के गोलवार टोला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब एक मजदूर की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुखराम (60 वर्ष), पुत्र खुर्शीद राम के रूप में हुई है। वह रोज की तरह सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे।
बताया जा रहा है कि जब वह बरडीहा के पास पहुंचे, तभी अचानक रास्ते में गिर पड़े। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्राथमिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक या अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के परिवार में पत्नी राज देवी और 22 वर्षीय एक पुत्र है। इस अचानक हुई घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खासकर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुखराम एक मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp