Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मनसा देवी को मिला 2 लाख का क्लेम

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत भातकोल निवासी मनसा देवी को 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक चंदन यादव ने उन्हें यह चेक सौंपते हुए योजना की जानकारी भी दी। जानकारी के अनुसार, मनसा देवी के पति रविंद्र प्रजापति इस योजना से जुड़े हुए थे और प्रति वर्ष 436 रुपये का प्रीमियम नियमित रूप से जमा कर रहे थे। जनवरी 2026 में गुजरात में ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी अचानक मृत्यु हो गई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना के बाद आवश्यक दस्तावेज पूरे कर बैंक में क्लेम की प्रक्रिया पूरी की गई। बैंक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवेदन का निस्तारण किया और लाभार्थी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
इस दौरान मौजूद लोगों ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो कठिन समय में परिवारों को आर्थिक सहारा देती है। इस मौके पर शिव चौधरी, सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp