Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टेकई ग्राम सभा मे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम की मांग

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : कोतवाली क्षेत्र के टेकई गांव में सोमवार सुबह 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के जहांनागंज थाना क्षेत्र के लोकापुर निवासी रमेश प्रसाद की पुत्री पूजा की शादी 16 वर्ष पूर्व टेकई गांव निवासी राकेश कुमार से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार रात भोजन करने के बाद वह सो गई थी, लेकिन भोर में अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह कुछ दिनों से पेट दर्द से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। वहीं, मायके पक्ष ने अचानक हुई मौत पर संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। दिन भर पंचायत के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल कमलकांत वर्मा ने जांच कर पंचनामा भरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp