Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सहुवारी ग्राम सभा मे 11 हजार वोल्ट तार गिरने से मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से आग-भैंस की मौत, कई घरों का सामान जला

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

ग्रामीणों का कहना है कि इस हादसे में कई घरों के बिजली उपकरण जले हैं

ब्यूरो रिपोर्ट :- राजीव शर्मा

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के सहुवारी गांव में शनिवार तड़के लगभग 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफार्मर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन अचानक 400 वोल्ट के तार पर गिर गई। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई जगहों पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने लगा। जिसके कारण पूरे गांव में बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। इस घटना से ग्रामीणों के घरों में लगे टीवी, पंखे, फ्रिज समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण गांव के दो घरों में आग भी लग गई।

जितेंद्र यादव के घर के बाहर बंधी भैंस करंट की चपेट में आ गई।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं मदन यादव के घर में लगी आग से बेड, कपड़े, चारपाई सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी, लेखपाल सर्वेश कुमार तथा वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। वहीं विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने और लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं भैंस की मौत से जितेंद्र यादव के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp