Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद गोहना में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन

Author Image
Written by
हारून खान

 

मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। शासन के निर्देश पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना से जुड़े करहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत चार स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रामबदन ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा ताजा भोजन, हरी सब्जियों और पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी, शुगर और ब्लड प्रेशर से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी में नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का पर्याप्त सेवन करने की सलाह दी।

मेले के दौरान अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 208 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान डॉ. जावेद अहमद, डॉ. संजय चौहान, डॉ. बलवंत, फार्मासिस्ट सूबेदार, सरोज यादव, रितेश कुमार राय समेत एएनएम और स्टाफ नर्स मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp