Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर में 17.861 किलो गांजे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, बेलीपार पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलीपार पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 17.861 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रीना निषाद पत्नी जीवन भारती, निवासी अमरूद मंडी चकरा आवल, थाना राजघाट, गोरखपुर और फुलझड़ी देवी पत्नी जयराम निषाद, निवासी लक्ष्मणपुर थाना चौरीचौरा, हाल पता अमरूद मंडी चकरा आवल, थाना राजघाट, गोरखपुर के रूप में हुई है।

बताया गया कि पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के नेतृत्व में थाना बेलीपार पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल 17.861 किलो गांजा बरामद किया।

बरामदगी के बाद थाना बेलीपार में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में बेलीपार पुलिस के साथ स्वाट टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp