Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

45 हजार हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पर्याप्त सिंचाई का पानी

Author Image
Written by
हारून खान

 

जल शक्ति मंत्री ने चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल की आधुनिकरण परियोजना का किया लोकार्पण।

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार देर रात प्रथम पंचवर्षीय योजना के तहत निर्मित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल के आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों से संवाद कर परियोजना के लाभों की जानकारी दी।

किसानों को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पंप कैनाल के आधुनिकीकरण और नवीनीकरण से मऊ एवं बलिया जनपद की करीब 45 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। परियोजना के तहत नाबार्ड से वित्त पोषित विभिन्न आधुनिक कार्य कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नहर के संचालन और पानी की निगरानी के लिए आधुनिक मशीनों, तकनीकी सुविधाओं तथा आईओटी आधारित डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को शामिल किया गया है। इससे नहर के संचालन की निगरानी अधिक प्रभावी और स्वचालित तरीके से की जा सकेगी।

मंत्री ने कहा कि घाघरा नदी में बड़ी मात्रा में सिल्ट जमा होने के कारण पंप कैनाल तक पर्याप्त पानी पहुंचने में बाधा आती थी। परियोजना के तहत 12 पंपों की सफाई एवं मरम्मत के साथ आधुनिक मशीनों के माध्यम से सिल्ट की सफाई कराई गई है। इससे नहर के टेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचने की उम्मीद है और किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा संतोष राय, विनय राय, अवधेश कुमार, पवन कुमार, हरिश्चंद्र पटेल, सत्येंद्र सिंह पटेल, सतीश शाही, रामप्रवेश राजभर, अखिलेश राजभर, शिवदेनी उर्फ साधू, बाबूराम चौहान, राहुल प्रधान सहित क्षेत्र के किसान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp