Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बदहाल चक मार्ग से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग

Author Image
Written by
अर्जुन राम प्रजापति

 

संवाददाता, नदवासराय (मऊ)। विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना की ग्राम पंचायत भाटपारा में मुख्य पिच मार्ग से भोपतपुर अनुसूचित बस्ती को जोड़ने वाला एकमात्र चक मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग की मरम्मत के लिए संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसी मार्ग से ब्रह्मस्थान धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं का भी आवागमन होता है। खराब सड़क के चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। मंगल देव पांडेय, अर्जुन राजभर, गौरव मद्धेशिया, ग्राम पंचायत सदस्य अश्वनी पांडेय और अजय पांडेय आदि ने जिला प्रशासन से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp