
Written by
हारून खान
आजमगढ़ पुलिस का सराहनीय कार्य, साइबर फ्रॉड से लेकर अपराधियों पर कसा शिकंजा
आजमगढ़ पुलिस ने एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा किया है।
मुबारकपुर और गंभीरपुर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के ₹13,247 रुपये वापस कराए।
वहीं रानी की सराय पुलिस ने नसीम उर्फ लम्बू को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।
महराजगंज थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त सचिन को गिरफ्तार किया है।
इसके साथ ही साइबर सेल द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत NCC कैडेट्स को साइबर अपराध से बचाव और सतर्कता के उपायों की जानकारी दी गई।











