
*प्रमोद चोखानी एवं प्रोफेसर विमलेश कुमार मिश्र को मिला हिंदी गौरव सम्मान 2026*
*कविता और साहित्य समाज का आईना होता है-हसन जमाल बबुआ भाई*
*हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति संस्कार संवेदना और अभिव्यक्ति की पहचान है-सौहार्द शिरोमणि सौरभ पांडेय*
दुनिया की हर जुबां का अपना मुकाम सही
मगर हिंदी मेरी हिंदुस्तान की शान रखती है-मिन्नत गोरखपुरी
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी एवं धरोहर मंजरी के संयुक्त तत्वधान में काव्यगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | डॉ सौरभ पांडेय,संजय मिश्रा, नवल किशोर नथानी एवं हसन जमाल बाबुआ भाई,अर्पित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से भी दीप प्रचलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति संस्कार संवेदना और अभिव्यक्ति की पहचान है|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हसन जमाल बबुआ भाई ने कहा कि कविता और साहित्य समाज का आईना होता है एक सच्चा कवि अपनी रचना के माध्यम से समाज की पीड़ा प्रेम संघर्ष संवेदना और उम्मीद को आवाज देता है | विशिष्ट अतिथि नवल किशोर नथनी ने कहा कि यह भाषा जितनी सरल है उतनी समृद्ध और व्यापक भी है |
आरटीआई कार्यकर्ता संजय मिश्रा ने कहा की आज कि यह काव्य गोष्ठी हिंदी साहित्यिक चेतना को आगे बढ़ने का सुंदर प्रयास है |
कार्यक्रम के आयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ कवि लेखक प्रमोद चोखानी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विमलेश कुमार मिश्रा को हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया |
सरस्वती वंदना शालिनी सोनी ने किया |
ममता ओझा ने पढ़ा,
ऐसे उलझा दिया एक पल ने हमें
हम कठिन हो गए सादगी के लिए
गौतम गोरखपुरी ने पढ़ा,
जब तुमको अपना मान लिया जान लिया पहचान लिया
दुनिया से लड़कर क्या होगा जान-ए-जाना सोचो ना
मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा,
दुनिया की हर जुबां का अपना मुकाम सही
मगर हिंदी मेरी हिंदुस्तान की शान रखती है |
साथ ही साथ प्रमोद चोखानी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, शालिनी सोनी,परी श्रीवास्तव, किशन पाठक, करन पांडेय आदि ने भी काव्य पाठ किया |
इस अवसर पर अर्पित श्रीवास्तव, इं0बृजमोहन, स्वेच्छा श्रीवास्तव ,संजय श्रीवास्तव,अंबुज मिश्रा,शालिनी, विवेक कुमार गहलोत,आलोक कुमार ,रोजी खान,पन्नेलाल पासवान, मिन्हाज सिद्दीकी आदि को भी सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर कमर कुरैशी,राज शेख,मंजर सिंह,अमन सिंह,अविनाश पांडेय,चंद्ररामनी पासवान,जय सिंह,नेहा गुप्ता, सुशील कुमार सिंह,पं0 कृष्ण मोहन पाठक, हरिनाथ, गुरु बाबा आदि उपस्थित रहे |
अंत में कार्यक्रम के संयोजक गौतम गोरखपुरी में सभी को धन्यवाद किया |


*हिंदी दिवस के पूर्व संध्या









