Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों पर कसा शिकंजा

Author Image
Written by
हारून खान

 

आजमगढ़। कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।

चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट तथा गलत नंबर प्लेट लगे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर पुलिसकर्मियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान लोगों से अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें। पुलिस के मुताबिक कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp