Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंधी-बारिश से करहा क्षेत्र में भारी नुकसान, पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

Author Image
Written by
हारून खान

 

https://www.facebook.com/share/r/19MyQCgHu4/

मऊ। तेज आंधी और बारिश के चलते मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के करहा व आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से काफी नुकसान हुआ, जबकि विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली गुल रहने के कारण लोगों के सामने पेयजल और घरेलू जरूरतों से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं।

दपेहड़ी ग्राम सभा में तेज आंधी के दौरान हसीना पत्नी डब्लू के करकट के मकान पर सफेदा का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है और उन्हें खुले में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp