
Written by
हारून खान
मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के मालव ग्रामसभा में चक्रवाती आंधी-बारिश के बीच करीब 45 साल पुराना महुआ का पेड़ अचानक मड़ई पर जा गिरा।
हादसे के वक्त मड़ई में 54 वर्षीय श्यामसुंदर शर्मा और उनकी 26 वर्षीय बेटी अंकिता विश्वकर्मा मौजूद थीं। श्यामसुंदर किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन अंकिता पेड़ के नीचे दब गईं। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
अंकिता को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें परिजन आजमगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। हादसे में मोटरसाइकिल और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।











