Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 159 मरीजों की हुई जांच, बांटी गई दवाएं

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ मोहम्मदाबाद गोहना। शासन के निर्देश पर रविवार को मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करहा समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े चिकित्सकों ने सुबह 8 बजे से शाम तक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए मरीजों और उनके अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास गड्ढों में पानी जमा न होने दें। पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे मलेरिया समेत अन्य बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।

चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 159 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इनमें अधिकांश छोटे बच्चे सर्दी-जुकाम और खांसी से पीड़ित मिले, जबकि वयस्क मरीजों में शुगर और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।

इस अवसर पर डॉ. जावेद अहमद, डॉ. संजय चौहान, डॉ. बलवंत समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी सूबेदार, सरोज, सरोज यादव, रितेश कुमार राय, शिवम पांडे और उपासना राय सहित एएनएम व स्टाफ नर्स मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp