Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश और जलभराव से मालव विद्यालय की 80 फीट चहारदीवारी भरभराकर गिरी

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के मालव उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार शाम तेज बारिश और जलभराव के चलते करीब 80 फीट लंबी चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि विद्यालय बंद होने के कारण घटना के समय वहां बच्चे या शिक्षक मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की चहारदीवारी करीब 30 वर्ष पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। लगातार बारिश के बाद जलभराव होने से दीवार अचानक धराशायी हो गई। घटना की जानकारी प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दी।

सूचना मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही नई चहारदीवारी का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी विद्यालय की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर हिस्सों की जांच और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp