Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए लगाया टीवी, वितरित किया फल

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी लगाया गया। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार सिंह के सुझाव पर मऊ के जेपी हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर शैलेंद्र मिश्रा एवं उनकी माता पद्मा मिश्रा ने शुक्रवार को वृद्धाश्रम पहुंचकर टीवी भेंट किया। इस दौरान शैलेंद्र मिश्रा एवं पद्मा मिश्रा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला-पुरुषों को अपने हाथों से फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। टीवी मिलने पर वृद्धजनों में खुशी दिखाई दी। फल वितरण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम की रसोई, भोजनालय, स्नानघर सहित वृद्धजनों के रहन- सहन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए वृद्धाश्रम के प्रबंधक लछीराम प्रसाद की सराहना की। कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना अत्यंत पुनीत कार्य है। वृद्धजनों की जिस तरह से देखभाल की जा रही है, वह सराहनीय है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, आश्रम संचालक कीर्तिमान पंकज, प्रमोद कुमार समेत वृद्धाश्रम के कर्मचारी और वृद्धजन उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp