
मऊ । चिरैयाकोट स्थानीय पुलिस ने गुरुवार/शुक्रवार की आधी रात को मृतक माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के एक सहयोगी अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार/शुक्रवार की आधी रात को लगभग पौने बारह बजे थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान हिस्ट्रीशीटर सुधीर सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र लगभग 28 वर्ष को अमिरहा पलिया मोड़ ग्राम अल्देमऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तलाशी के दौरान एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद वीवो मोबाइल स्लेटी कलर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके विरुद्ध स्थानीय व अन्य थानों 30 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के साथ उ०नि० मुन्दू भारती,का० रविकान्त,का०विराट पटेल, का० विकास कुमार सिंह व रि०का० विवेक तिवारी शामिल रहे।










