Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मथुरा में यमुना नदी में बड़ा हादसा, स्टीमर पलटने से 10 लोगों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी। पढ़ें पूरी खबर News11 Digital पर।

Author Image
Written by
हारून खान

वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा,10 पर्यटकों की मौत,रेस्क्यू जारी

(मथुरा)।उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब यमुना नदी में पर्यटकों से भरा एक स्टीमर पलट गया। इस दुर्घटना में अब तक 10 पर्यटकों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।प्रशासन के अनुसार, स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं,साथ ही करीब 50 स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज हवा के चलते स्टीमर नदी के बीच असंतुलित हो गया। हवा की रफ्तार अधिक होने के कारण स्टीमर पीपा पुल से टकरा गया और पलट गया।एक पर्यटक ने बताया कि अचानक स्टीमर की गति बढ़ गई और वह नियंत्रण खो बैठा।स्थानीय गोताखोरों के अनुसार,अब तक करीब 15 से अधिक लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है,जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।मौसम विभाग के अनुसार, घटना के समय वृंदावन में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं,जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई।घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने से बचाव कार्य में कुछ बाधाएं आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है।जिलाधिकारी ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सभी आवश्यक संसाधनों के साथ राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और लापता लोगों को खोजने के प्रयास जारी हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

सोमवार, 19 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp