Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धूल भरी आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, वाहनों की रफ्तार थमी

मऊ मुहम्मदाबाद गोहना बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार अचानक धीमी हो गई और कई वाहन दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। आंधी के दौरान सड़कों के किनारे लगे पेड़-पौधों की डालियां टूटकर रास्तों पर गिरने लगीं, जिससे आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हुई। लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा और दुकानदारों ने भी एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। कुछ ही देर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर वातावरण पूरी तरह ठंडा और सुहावना हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने भले ही थोड़ी देर के लिए परेशानी बढ़ाई, लेकिन बारिश के बाद मिली ठंडक ने सभी को राहत भी पहुंचाई।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp