Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दलित युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंका

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

हमीरपुर

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में दबंगों द्वारा एक दलित युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने युवक को दुकान से बुलाकर लाठी-डंडों, केबल और बेल्ट से जमकर मारपीट की और घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पीड़ित संदीप, जो गांव में परचून की दुकान चलाता है, ने बताया कि गांव के बऊआ ठाकुर और उसके भाई उसे यह कहकर अपने साथ ले गए कि उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है। आरोप है कि घर पहुंचते ही आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और देर रात तक मारपीट करते रहे। गंभीर रूप से घायल होने और बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे गाड़ी में डालकर सड़क किनारे फेंककर भाग निकले।

किसी तरह घायल युवक अपने घर पहुंचा, जहां उसकी हालत देखकर परिजन दंग रह गए। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुमेरपुर थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-
आज फोकस में

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए
आज फोकस में

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज
आज फोकस में

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।
आज फोकस में

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
आज फोकस में

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

बुधवार, 10 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp