Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने लौटाए 39,998 रुपये

 

मऊ:मुहम्मदाबाद गोहना साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। ऑनलाइन ठगी के मामले में पीड़ित के खाते से निकाली गई पूरी धनराशि पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से वापस करा दी गई। शेखवालिया गांव निवासी शंकर राम ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 39,998 रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की। साइबर टीम में शामिल कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्य तथा महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह के प्रयास से ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर शंकर राम ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सका। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से बचाव के लिए सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल शिकायत साइबर हेल्पलाइन और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp