Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मऊ जिले के रानीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरी में जल शक्ति मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना के तहत शुरुआत में पाइपलाइन बिछाने के लिए गलियों में खुदाई की गई थी। हालांकि, बाद में इन गलियों की मरम्मत ठीक से नहीं की गई। पाइपलाइन के कनेक्शन भी दे दिए गए हैं, लेकिन मुख्य टंकी का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है।ग्रामीणों का कहना है कि जिले की कई अन्य ग्राम पंचायतों में जल टंकियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और वहां घरों तक पानी की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। ऐसे में सेमरी के ग्रामीण खुद को वंचित महसूस कर रहे हैं।

सेमरी गांव के ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल शक्ति मिशन योजना का लाभ पाने के लिए प्रशासन से टंकी निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार तीन साल से काम अधूरा छोड़कर चला गया है, जिससे सरकार की घर-घर जल पहुंचाने की योजना बाधित हो रही है।, मनोज, अजय वीरेंद्र सहित कई ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए जल्द समाधान की अपील की है।

इस संबंध में जल शक्ति मिशन के अधिकारी शम्भू चौधरी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp