Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

41 बाइकों का ई-चालान, हेलमेट और तीन सवारी पर पुलिस की सख्ती

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैलेंडर तिराहा, आजमगढ़ मार्ग, मऊ मार्ग, जीयनपुर मार्ग और सिकठिया मार्ग पर वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से बिना हेलमेट बाइक चलाने तथा बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अलग-अलग स्थानों से 41 बाइक का ई-चालान किया गया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, राजीव कुमार यादव, मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, आदर्श दुबे, विकास कुमार, जितेश कुमार, अनिल सिंह, वैभव कुमार पांडेय, रामदुलारे, राजेश कुमार गौतम, नूर आलम तथा महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता समेत पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबल अलग-अलग चेकिंग स्थलों पर तैनात रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp