
मऊ। चिरैयाकोट साइबर फ्रॉड के मामले में चिरैयाकोट पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते से ठगी गई धनराशि में से 99,582 रुपये वापस करा दिए।
पुलिस के अनुसार पहाड़पुर मिश्रौली निवासी संध्या चौबे पत्नी प्रभाकर चौबे के साथ फ्रॉड कॉल के माध्यम से करीब 1.30 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33104260079131, 33104260079164 और 33104260079177 के आधार पर साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया।
शुक्रवार को होल्ड कराई गई धनराशि में से 99,582 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार जताया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में की गई।
साइबर टीम में उपनिरीक्षक नितेश कुमार तिवारी (नोडल अधिकारी), उपनिरीक्षक अंजली पाण्डेय (सहायक नोडल अधिकारी), हेड ऑपरेटर नौशाद अहमद, महिला आरक्षी प्राची पाण्डेय और महिला आरक्षी कोमल पाण्डेय शामिल रहीं।











