Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तमसा नदी में नहाते समय डूबा 12 वर्षीय बालक, तलाश जारी

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना  कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला भीरा पश्चिम निवासी की तमसा नदी में शुक्रवार को लगभग 11 बजे नहाने गए 12 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर बालक की तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की तलाश के लिए अभियान शुरू कराया।

मोहल्ला भीरा पश्चिम निवासी रेहान उम्र 12 वर्ष जो अन्य बच्चों के साथ तमसा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी के उस पार गया जहां अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। साथ रहे बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलने पर बालक के परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए। बेटे के नदी में डूबने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बालक की तलाश शुरू कराई। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक बालक का शव बरामद नहीं हो सका था। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ कुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अली और क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp