Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खुरहट में किसानों को सरकारी दर पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना  तहसील क्षेत्र के ग्राम खुरहट में शुक्रवार को दो महापुरुषों की जयंती के अवसर पर किसानों के लिए डीएपी एवं यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। पीपीएल कंपनी की ओर से कई वर्षों के अंतराल के बाद क्षेत्र में किसानों को सरकारी दर पर डीएपी एवं यूरिया का वितरण किया गया।

इस दौरान कंपनी के एरिया मैनेजर अमित कुमार सिंह एवं गौरव चौरसिया ने किसानों को उर्वरकों के उपयोग एवं उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए कंपनी की ओर से निरंतर बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सहित मऊ जनपद में किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसानों को खेती के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर “जय किसान, आपकी मुस्कान हमारी पहचान” स्लोगन के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नैतिक नटवर राय, सौरभ, आदर्श यादव, योगेश कुमार सहित क्षेत्र के किसान एवं उर्वरक वितरक मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp