Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाहन चेकिंग अभियान में 31 बाइक का ई-चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना,  पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेश के क्रम में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की शाम मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 31 बाइक का ई-चालान किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान हेलमेट नहीं लगाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने तथा प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, आदर्श दुबे, वैभव कुमार पांडेय, अनिल सिंह, नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, विकास कुमार, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय तथा महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबल विभिन्न चेकिंग स्थलों पर तैनात रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

सोमवार, 19 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp