मऊ से बड़ी खबर सामने आई है। मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने करीब 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रानू सिंह का कहना है कि साल 2023 में भरोसे और पहचान के आधार पर उन्होंने तीनों आरोपियों को बड़ी रकम उधार दी थी। लेकिन जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक शादी समारोह में दोबारा रकम मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
रानू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह है कि भरोसे पर लिया गया पैसा आखिर अब तक वापस क्यों नहीं किया गया?










