Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोई भी मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित, डीएम ने दिए निर्देश

Author Image
Written by
हारून खान

 

गालिबपुर कंपोजिट विद्यालय और ब्लॉक संसाधन केंद्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण।

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विशेष मतदाता अभियान के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गालिबपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चल रहे अभियान का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए गंभीरता से कार्य करें। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है। इसके लिए जरूरी है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों, ताकि वे चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। विशेष अभियान के तहत निर्धारित मतदाता केंद्रों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। यहां मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। इसके माध्यम से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कंपोजिट विद्यालय के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र चौक का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने अभियान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और पात्र मतदाताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ,उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी, जितेंद्र सिंह, कोतवाल कमलकांत वर्मा, आदि अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp