Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 109 में से 9 का मौके पर निस्तारण

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता और सत्यता के आधार पर किया जाए। किसी भी मामले में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 109 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से नौ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 55, पुलिस विभाग के 27 तथा अन्य विभागों के 27 प्रार्थना पत्र शामिल रहे।

इस दौरान शाहपुर निवासी श्यामदेव यादव ने खतौनी में गलत अंश निर्धारण, अरीपुर निवासी बालचंद ने चक मार्ग पर निर्माण, कृष्ण कुमार राय ने जमीन के हिस्से पर कब्जा नहीं मिलने तथा पालगढ़ निवासी दिनेश शर्मा ने चक मार्ग के सीमांकन के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, चिरैयाकोट के रसूलपुर निवासी प्रमोद कुमार ने पेड़ काटने और शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। चिरैयाकोट निवासी सोनी मौर्य ने गांव के एक व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन मामलों की जांच कर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार सुधांशु शेखर, तहसीलदार न्यायिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ क्षेत्रीय निरीक्षक मोहम्मद इसरार, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत देवेश मिश्रा, वैभव सिंह, पीसी तिवारी, वन दरोगा विनोद आर्य, अजय बहादुर सिंह, सत्यपाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा समेत जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp