Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ: वर्दी जैसी पोशाक पहने व्यक्ति पर मोबाइल चोरी का आरोप, CCTV वीडियो वायरल

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर मोबाइल गायब होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंप कर्मचारी रात में सोते समय अपना मोबाइल सिरहाने रखकर सोया था। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिला।

इसके बाद कर्मचारी ने पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें रात करीब 4:25 बजे एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दे रहा है। फुटेज में व्यक्ति पहले आसपास देखता है, फिर सो रहे कर्मचारी के पास पहुंचकर वहां रखा मोबाइल उठाकर जाता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में व्यक्ति वर्दी जैसी पोशाक में दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह व्यक्ति कौन है और किसी विभाग से जुड़ा है या नहीं।

घटना को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और आरोपी की पहचान की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp