Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करहां बाजार मऊ में प्रतिभा का जलवा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मेधावियों का सम्मान

मऊ  मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत करहां बाजार स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के हुनर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

समारोह का मुख्य आकर्षण यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा। मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में सौम्या सिंह, खुशी गुप्ता, सबा, साहिबा, सुधांशु, अभिषेक, आर्यन, कृष्णा, संदीप, अंशिका सिंह, खुशी सिंह, अंकुर, नुस्बा और तुबा सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहर सिंह (ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी) और विवेकी वर्मा (जिला पंचायत पद प्रत्याशी) उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रबंधक दयाप्रकाश सिंह और प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे। शिक्षा और सम्मान के इस आयोजन ने पूरे करहां क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp