Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माहपुर गांव में “मेरा गांव मेरा गौरव” अभियान, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत माहपुर गांव में “मेरा गांव मेरा गौरव” अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती, जैविक कृषि और गांव के समग्र विकास के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक वी. मंगेशरन, अजय, चंद्रपाल चौहान, पीसी चंदन राव सहित वैज्ञानिक टीम ने किसानों को धान की खेती से जुड़ी नई तकनीकों, उन्नत बीज, रोग नियंत्रण और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। किसानों को धान की फसल में उपयोगी दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की गईं।

इस दौरान ग्राम प्रधान जगदीश चौहान, धर्मेंद्र, राजकुमार यादव, मोहम्मद खान, विशाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे और गांव के विकास को नई दिशा देने काम है

न्यूज़11 डिजिटल, गांव-गांव की हर खबर सबसे पहले।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp