Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरी वैन ट्रक से टकराई

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

हमीरपुर जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बारातियों से भरी ईको वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ईको वैन हमीरपुर से महोबा जनपद बारात लेकर जा रही थी। तभी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास नेशनल हाईवे-34 पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp