Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप सभापति बृज किशोर गुप्ता का हमीरपुर में किया भव्य स्वागत

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

 

हमीरपुर  अरविंद श्रीवास्तव

आज गृह जनपद हमीरपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन (पी.सी.यू) के नवनिर्वाचित उप सभापति बृज किशोर गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
यमुना पुल पर जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद एवं विधायक डॉ. मनोज प्रजापति राठ विधायक मनीषा अनुरागी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे से ही यमुना पुल पर एकत्र होने लगे थे। जैसे ही दोपहर लगभग २ बजे बृज किशोर गुप्ता वहां पहुंचे, पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बृज किशोर गुप्ता शहर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम सिंघमहेश्वर मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात चौरा देवी मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना की।
भाजपा जिला कार्यालय हमीरपुर पहुंचने पर एक बार फिर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उप सभापति बृज किशोर गुप्ता स्वागत से अभिभूत नजर आए और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
हमीरपुर आगमन से पूर्व उन्होंने कानपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी से शिष्टाचार भेंट भी की थी।
जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृज किशोर गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन में मिली जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, युवाओं और आमजन को सशक्त बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाई रामदेव सिंह विजय पांडे ब्लॉक प्रमुख अरविंद मुखिया महामंत्री नरवेंद सिंह मुकेश प्रजापति उत्तम सिंह जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव राजेश सेंगर लालाराम निषाद आशीष गुप्ता विनय मिश्रा जिला मंत्री ओमेश सिंह संध्या वर्मा सीमा वर्मा उमा दीक्षित योगेंद्र दीक्षित करण साहू दुर्गेश ओमर निशु गुप्ता अंकित गुप्ता भार्गव मिश्रा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp