Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिजली विभाग का अभियान: 15 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 2 लाख 34 हजार 600 रुपये वसूले

Author Image
Written by
हारून खान

 

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। विद्युत विभाग की ओर से बकाया बिजली बिलों के भुगतान को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अधिशासी अभियंता महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने कस्बे के कैलेंडर तिराहा सहित विभिन्न मोहल्लों में विद्युत कनेक्शनों की जांच की।

जांच अभियान के दौरान बकाया बिल जमा नहीं करने वाले 15 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। वहीं अभियान के दौरान राजस्व के रूप में 2 लाख 34 हजार 600 रुपये की वसूली की गई।

अभियान में एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण, अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा, राजेश कुमार, चंद्रभूषण यादव, जितेंद्र यादव, भूपेंद्र वर्मा, उमेश यादव सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने विद्युत बिलों का भुगतान समय से ऑनलाइन अथवा विद्युत उपकेंद्र पर जाकर करें। उन्होंने कहा कि बिजली का उपयोग वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही करें और बकाया बिल समय पर जमा कर विभागीय कार्रवाई से बचें। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 29 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp