Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संपूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतें पहुंचीं, मौके पर एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण

Author Image
Written by
हारून खान

 

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मामलों का निस्तारण गुणवत्ता और सत्यता के आधार पर करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 16 तथा पुलिस विभाग से संबंधित तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। हालांकि, किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रधानपुर निवासी विनोद यादव ने मेड़ पर अतिक्रमण किए जाने, चालीसा निवासी रामवचन चौहान ने रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत तथा इटौरा चौबेपुर निवासी अजीत ने नल से पानी बहने और कटरीन रखकर अतिक्रमण किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, उपनिरीक्षक रामदुलारे, राजेश कुमार गौतम, मनीष कुमार, केसर यादव सहित तहसील के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 29 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp