Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोतवाली परिसर बना तालाब, बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी परेशानी

मऊ:

मोहम्मदाबाद गोहना । गुरुवार को सुबह से लगभग 10 बजे तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी। स्थानीय कोतवाली परिसर में बारिश का पानी जमा होकर तालाब जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया।

स्थिति यह रही कि कोतवाली के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय के सामने तक पानी भर गया। जलभराव के कारण फरियादियों और पुलिसकर्मियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली परिसर में यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष बरसात के मौसम में थोड़ी सी बारिश होने पर भी परिसर में पानी भर जाता है। लगातार कई दिनों तक बारिश होने की स्थिति में पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है, जिससे जनसुनवाई और अन्य प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित होते हैं।

लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान कोतवाली परिसर में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-
आज फोकस में

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए
आज फोकस में

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज
आज फोकस में

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।
आज फोकस में

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
आज फोकस में

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 13 जून 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp