Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राशन वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम

Author Image
Written by
हारून खान

फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों से सहयोग की अपील।

मऊ मोहम्मदाबाद गोहना। तहसील परिसर स्थित सभागार में सोमवार शाम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त कोटेदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने कोटेदारों को शासन की योजनाओं एवं राशन वितरण व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री को पूरा कराने में कोटेदार लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों का विशेष सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसानों की रजिस्ट्री समय से पूरी हो सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चिन्हित अन्नपूर्णा भवनों को भी तैयार कर लिया गया है। ये भवन मुख्य मार्ग पर होने के कारण लाभार्थियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा होगी।

उन्होंने सभी कोटेदारों को निर्देश दिया कि शासन के नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय पर खाद्यान्न का उठान एवं वितरण सुनिश्चित करें, जिससे राशन कार्ड धारकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में कुछ कोटेदारों ने ठेकेदारों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न के वजन में कमी की शिकायत भी रखी। इस पर पूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि ने कहा कि खाद्यान्न के वजन को लेकर किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल विभागीय दूरभाष नंबर पर सूचना दें, ताकि शिकायत का तत्काल निस्तारण कराया जा सके।

एसडीएम ने पात्र लाभार्थियों को ही खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा निर्धारित तिथि पर ही वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि, आशीष कुमार सिंह, आशीष कुमार, सनी गुप्ता, मनीष कुमार समेत तहसील क्षेत्र के समस्त कोटेदार एवं अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

<span class=राशन वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम">
आज फोकस में

राशन वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम

मोहम्मदाबाद गोहना में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन
आज फोकस में

मोहम्मदाबाद गोहना में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp